आरईईटी (REET) मेंस लेवल 1 का नया सिलेबस जारी, जानिए क्या है बदलाव

REET Mains Level 1 Syllabus 2025: जैसा कि आप सभी को पता है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 6 नवंबर 2025 को थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

और 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं. रीट थर्ड ग्रेड लेवल 1 भर्ती के लिए 5636 कुल पद है जिन पदों के लिए भर्ती होनी है. और REET Mains थर्ड ग्रेड लेवल 1 परीक्षा 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 को होने की पूरी पूरी संभावना है जो भी अभ्यर्थी रीट लेवल वन की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है और हम आपको बताएंगे कि इस अपडेटेड विज्ञप्ति में क्या-क्या बदलाव हुआ है. इस पोस्ट में हम आपको बदले हुए परीक्षा पैटर्न और विस्तृत सिलेबस के बारे में जानकारी देंगे.

REET Mains Level 1 Syllabus 2025

REET Mains Level 1 Exam Pattern 2025 Updated

राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर दी और परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आएंगे जो प्रत्येक प्रश्न दो अंक होगा यानी की टोटल पेपर 300 अंक का होगा, इस परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी नेगेटिव मार्किंग के बारे में अभी स्पष्ट नहीं किया है की कितनी की जानी है जैसे ही आगे बोर्ड जानकारी देता है हम आपके साथ साझा करेंगे, सटीक जानकारी के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल भी ज्वाइन कर लेना चाहिए.

  • कुल अंक: 300
  • कुल प्रश्न: 150
  • समय: 2 घंटे 30 मिनट
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएँगे

REET Mains Level 1 Exam Pattern 2026

विषयप्रश्नों की संख्या
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान व राजस्थानी भाषा50
राजस्थान सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम और समसामयिक घटनाएँ40
विद्यालय विषय (हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन)25
शैक्षणिक रीति विज्ञान20
शैक्षिक मनोविज्ञान10
सूचना तकनीकी5
कुल अंक150

I. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा

भूगोल

  1. राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप
  2. मानवीय संसाधन व जलवायु
  3. अपवाह तंत्र – नदियाँ, झीलें, बांध
  4. वन व वन संपदा
  5. वन्यजीव, राष्ट्रीय उद्यान व अभयारण्य
  6. मिट्टियाँ व मृदा संरचना
  7. प्रमुख फसलें
  8. जनसंख्या, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात
  9. जनजातियाँ व जनजातीय क्षेत्र
  10. खनिज – धात्विक व अधात्विक
  11. ऊर्जा स्रोत – पारंपरिक व अपारंपरिक
  12. पर्यटन स्थल
  13. परिवहन के साधन

इतिहास एवं संस्कृति

  1. प्राचीन सभ्यताएँ – कालीबंगा, आहड़, बालाथल आदि
  2. महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रमुख राजवंश व शासन व्यवस्था
  3. स्थापत्य कला – किले, स्मारक
  4. मेले, त्योहार, लोककला, संगीत, लोकनाट्य
  5. सांस्कृतिक परंपराएँ व विरासत
  6. प्रमुख किसान आंदोलन, चेतना केंद्र व लोकदेवता
  7. प्रमुख ऐतिहासिक स्थल
  8. प्रमुख व्यक्तित्व
  9. वस्त्र व आभूषण
  10. चित्रकला व हस्तशिल्प
  11. 1857 क्रांति में राजस्थान का योगदान
  12. प्रजामंडल आंदोलन व राजस्थान का एकीकरण

राजस्थानी भाषा

  1. क्षेत्रीय बोलियाँ
  2. प्रमुख रचनाएँ
  3. साहित्यकार
  4. लोक साहित्य

II. राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, RTE अधिनियम, सामयिक विषय

राजस्थान का सामान्य ज्ञान

  1. राज्य के प्रतीक चिन्ह
  2. राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ
  3. अनुसंधान केंद्र
  4. धार्मिक/ऐतिहासिक स्थल
  5. खिलाड़ी
  6. प्रसिद्ध नगर
  7. प्रमुख उद्योग
  8. प्रशासनिक व्यवस्था
  9. जनकल्याणकारी योजनाएँ

शैक्षिक परिदृश्य

  1. शिक्षण के नवाचार
  2. छात्र कल्याण योजनाएँ व पुरस्कार
  3. विद्यालय प्रबंधन
  4. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

RTE अधिनियम 2009

  1. प्रावधान व क्रियान्वयन
  2. राजस्थान RTE नियम – 2011
  3. निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश

सामयिक विषय

  1. राज्य की ताजा घटनाएँ
  2. विकास योजनाएँ
  3. अन्य सामयिक विषय

Also Check: REET Mains Notification 2025

2. Best Books for REET Mains Level 2

3. REET MAINS LEVEL 2 Syllabus

III. विद्यालय विषय

हिन्दी

  • शब्द भेद
  • संधि
  • समास
  • वचन, कारक
  • शब्द-रूप परिवर्तन
  • शब्द-शुद्धि
  • मुहावरे-लोकोक्तियाँ

English

  • Articles
  • Tenses
  • Voice
  • Narration
  • Idioms & Proverbs
  • Phrasal Verbs
  • One Word Substitution

गणित

  • संख्याएँ
  • भिन्न व दाशमिक
  • जोड़, घटाव, गुणा, भाग
  • अभाज्य गुणनखंड
  • LCM–HCF
  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज
  • रेखाएँ व कोण
  • विभिन्न आकृतियों का क्षेत्रफल
  • ठोस आकृतियाँ: घन, घनाभ, बेलन, शंकु, गोला

सामान्य विज्ञान

  • अम्ल, क्षार व लवण
  • तत्व, यौगिक व मिश्रण
  • भौतिक व रासायनिक परिवर्तन
  • बल व न्यूटन के नियम
  • प्रकाश
  • कोशिका संरचना व कार्य
  • श्वसन व परिवहन
  • जनन

सामाजिक अध्ययन

  • राजस्थान परिचय
  • मुगल साम्राज्य
  • अर्थव्यवस्था
  • भारत की प्राकृतिक वनस्पति व वन्यजीव
  • राजस्थान में कृषि
  • भारतीय संविधान
  • पंचायती राज

IV. शैक्षिक रीति-विज्ञान (Pedagogy)

हिन्दी

  • शिक्षण विधियाँ
  • भाषा कौशल
  • भाषाई कठिनाइयाँ
  • शिक्षण सामग्री
  • मूल्यांकन विधियाँ
  • निदानात्मक व उपचारात्मक शिक्षण

English

  • Teaching Principles
  • Communicative Language Teaching
  • Teaching Methods
  • Learning Difficulties
  • Evaluation & Remedial Teaching

गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन

  • शिक्षण विधियाँ
  • शिक्षण सामग्री
  • मूल्यांकन
  • निदानात्मक व उपचारात्मक शिक्षण

V. शैक्षिक मनोविज्ञान

  1. शैक्षिक मनोविज्ञान का अर्थ
  2. बाल विकास
  3. अनुवांशिकता व पर्यावरण
  4. व्यक्तित्व व मापन
  5. बुद्धि व सिद्धांत
  6. अधिगम व प्रभावकारी कारक
  7. अधिगम सिद्धांत
  8. अधिगम प्रक्रियाएँ
  9. विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी
  10. अधिगम कठिनाइयाँ
  11. प्रेरणा
  12. अनुशासन व अनुकूलन

VI. सूचना तकनीक

  1. ICT के आधार
  2. ICT उपकरण
  3. ICT के अनुप्रयोग
  4. ICT के सामाजिक प्रभाव
REET Level 1 Syllabus PDFPDF Download
Share this post:

Leave a Comment

error: Content is protected !!
error: Content is protected !!