REET Certificate Validity: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट 2025 की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह आर्टिकल महत्वपूर्ण है, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एक बार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट पास करने के बाद आपको यह कितने वर्ष बाद देनी है या यह प्रमाण पत्र कितने साल तक वैलिड रहेगा.
इसके संबंध में हाल ही में बोर्ड ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके अनुसार रेट प्रमाण पत्र से संबंधित सभी शर्तें दी हुई थी.
रीट प्रमाण पत्र कितने साल के लिए वैलिड है ?
आपको बता दें रेट प्रमाण पत्र की अवधि पहले 3 वर्ष की थी जिसे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया कि एक बार यदि किसी अभ्यर्थी ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट पास कर ली तो उनको अब आजीवन यह परीक्षा नहीं देनी होगी यानी रीट प्रमाण पत्र की वैलिडिटी लाइफटाइम हो चुकी है.
Also Check: REET 2024 OMR Sheet: रीट परीक्षा के लिए नमूना OMR शीट
अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
यदि आपके मन में प्रश्न है कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट को पास करने के लिए किस कैटेगरी को कितने अंक चाहिए इसके संबंध में जानकारी सटीक रूप से नीचे दी गई है-
Category | Marks (Non-TSP) | Marks (TSP) |
---|---|---|
General / Unreserved | 60 | 60 |
Scheduled Tribe (ST) | 55 | 36 |
Scheduled Caste (SC), OBC, MBC, and EWS | 55 | 55 |
Widows and abandoned women of all categories, ex-servicemen | 50 | 50 |
Persons with Disabilities (PwD) | 40 | 40 |
Sahariya Tribe | 36 | 36 |
Official Website: BSER Rajasthan