REET Mains Exam 2026 Preparation Plan: REET Mains 2026 की परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 को होगी। जानिए सिर्फ 90 दिनों में REET Mains को कैसे करें क्लियर — पूरी स्टडी स्ट्रैटेजी, टाइम टेबल, विषयवार टिप्स और मॉक टेस्ट प्लान इस ब्लॉग में How to Clear Reet Mains in 90 Dayy.
EET Mains 2026 की परीक्षा की तारीखें घोषित हो चुकी हैं — 17 से 21 जनवरी 2026 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अब आपके पास लगभग 90 दिन (3 महीने) का समय है — और अगर आप सही रणनीति अपनाते हैं, तो ये 90 दिन आपकी सफलता तय कर सकते हैं।
इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगे एक 90 Days Smart Study Plan, जिससे आप REET Mains को पहली बार में ही क्लियर कर सकें और अध्यापक बन सकें.

REET Mains 2026: एग्जाम डिटेल्स एक नजर में
- परीक्षा तिथि: 17 से 21 जनवरी 2026
- परीक्षा मोड: ऑफलाइन (OMR आधारित)
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 150
- समयावधि: 2 घंटे 30 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: नहीं
- पेपर लेवल:
- Level 1 (कक्षा 1–5 शिक्षक के लिए)
- Level 2 (कक्षा 6–8 शिक्षक के लिए)
90 दिनों की तैयारी रणनीति – 3 चरणों में बाँटी गई
REET Mains को 3 स्टेज में बाँटकर पढ़ाई करना सबसे प्रभावी तरीका है।
Phase 1: बेस बिल्डिंग (Day 1–30)
लक्ष्य: पूरा सिलेबस एक बार पूरा कवर करना और बेस स्ट्रॉन्ग बनाना।
- सिलेबस को प्रिंट करके अपने सामने रखें।
- रोज़ 2 मुख्य विषय + 1 हल्का विषय पढ़ें।
- Pedagogy (शैक्षणिक मनोविज्ञान) को रोज़ 1 घंटे दें — यह हर विषय में काम आता है।
- Rajasthan GK और करंट अफेयर्स को डेली 30 मिनट दें।
- हर 7 दिन बाद एक छोटा टॉपिक टेस्ट दें।
Also Check : REET Mains Level 1 Syllabus and Exam Pattern 2026
Also Check: REET Mains Level 2 Syllabus on Latest Pattern 2026
Daily Study Schedule
समय | कार्य |
---|---|
सुबह (6–9 बजे) | Pedagogy + Language I (हिन्दी/अंग्रेज़ी) |
दोपहर (12–3 बजे) | मुख्य विषय (जैसे SST/Science/Maths) |
शाम (7–9 बजे) | Rajasthan GK + Current Affairs |
रात (10–10:30 बजे) | क्विक रिवीजन नोट्स |
Phase 2: प्रैक्टिस और रिवीजन (Day 31–60)
Target Kya Hona Chahiye: पुराने टॉपिक्स की दोहराई + प्रश्न अभ्यास और टेस्ट।
- अब पूरा ध्यान प्रश्न हल करने और टेस्ट देने पर लगाएँ।
- हर दिन 1–2 घंटे में 150 प्रश्नों का सेट सॉल्व करें।
- पिछले साल के पेपर्स को टाइम लिमिट में हल करें।
- हर रविवार फुल लेंथ मॉक टेस्ट दें।
- जिन टॉपिक्स में गलती ज़्यादा हो, उन्हें अगले दिन दोहराएँ।
Also Check: REET Previous Year Question Papers PDF for REET Mains 2026
ध्यान दें:
- Pedagogy और Rajasthan GK को दोहराते रहें।
- Grammar और Language Section में रोज़ 20 प्रश्न हल करें।
- Science/Maths/SST के लिए NCERT आधारित सवालों का अभ्यास करें।
Phase 3: फाइनल रिवीजन और मॉक टेस्ट (Day 61–90)
लक्ष्य: कम समय में ज्यादा रिवीजन और आत्मविश्वास बढ़ाना।
- अब नए टॉपिक बिल्कुल न शुरू करें।
- अपने शॉर्ट नोट्स, फॉर्मूले, महत्वपूर्ण तिथियाँ/नीतियाँ बार-बार दोहराएँ।
- रोज़ाना 1 फुल मॉक पेपर टाइम लिमिट में हल करें।
- अपने कमज़ोर एरिया पर विशेष ध्यान दें।
- परीक्षा के 10 दिन पहले से मानसिक रूप से शांत रहें, नींद पूरी लें।
Subject Wise Preparation Tips
Child Development and Pedagogy
- Learning Theories, Teaching Methods और Classroom Problems पर फोकस करें।
- 15–20 प्रश्न यहीं से आते हैं, इसलिए इसे रोज़ पढ़ें।
- Previous Year Questions बहुत मदद करेंगे।
Language (हिन्दी / English)
- Grammar, Comprehension और Pedagogical Approach पर अभ्यास करें।
- रोज़ 1 Reading Passage और 20 Grammar Questions हल करें।
Social Studies / Science / Mathematics
- NCERT (Class 6–8) के Chapters से Core Concepts दोहराएँ।
- Concept + Application दोनों समझें।
- Difficult Topics के लिए Notes तैयार करें।
Rajasthan GK & Current Affairs
- राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, मेले, त्यौहार, भूगोल और शासन योजनाएँ जरूर पढ़ें।
- डेली करेंट अफेयर्स पढ़ें (शिक्षा नीति, सरकारी योजनाएँ)।
टाइम मैनेजमेंट टिप्स
- रोज़ 6–8 घंटे फोकस्ड स्टडी करें।
- हर 1 घंटे बाद 10 मिनट का ब्रेक लें।
- सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान दें।
- मॉक टेस्ट के समय को असली परीक्षा जैसा रखें।
अंतिम 15 दिनों की स्मार्ट ट्रिक्स
- “Revision Notes” और “Formula Sheet” साथ रखें।
- केवल अपने नोट्स और PYQs को पढ़ें।
- आत्मविश्वास बनाए रखें – आपने 90 दिनों में मेहनत की है!
- स्वास्थ्य और नींद का ध्यान रखें।